

आश्रम के बच्चों के साथ मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह
बीकानेर। मन की बात समूह के सदस्यों की ओर से व्यास कॉलोनी स्थित आश्रम में बच्चों के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करना, उनके चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए स्नेह और अपनत्व का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, राजेंद्र कुमार व्यास (ममू महाराज), डॉ. मोहित बंसल, मुकेश सोनी एवं उनकी टीम सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ समय बिताकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
