Bikaner Bikaner District Rajasthan

कार्मिकों को बिना अनुमति कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश

कार्मिकों को बिना अनुमति कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश
बीकानेर। उम्मेद सिंह रतनू, जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ने एक आदेश जारी कर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों (समस्त तहसीलदार एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका) को निर्देशित किया है कि जनगणना-2027 के कार्य में नियुक्त किसी भी कार्मिक को बिना पूर्व अनुमति के कार्यमुक्त नहीं किया जाए। आदेशानुसार जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कर विशेष तकनीकी एवं डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण होने तक किसी भी प्रशिक्षित कार्मिक को जिला जनगणना अधिकारी की अनुमति के बिना रिलीव करना वैधानिक प्रावधानों के विपरीत माना जाएगा।आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 तथा सेवा नियमों के तहत कठोर दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *