Bikaner Bikaner District Rajasthan

हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निर्देश जारी

image description

हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए निर्देश जारी
बीकानेर। हिंदू नव वर्ष पर रविवार को हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती सहित विभिन्न आयोजनों के मध्यनजर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने आदेश जारी कर संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, कार्यक्रम दिवस से पूर्व यात्रा के समस्त रूट की विजिट करने सहित विभिन्न कार्यों के पुलिस अधीक्षक को अधिकृत किया है। नगर निगम आयुक्त को संपूर्ण यात्रा पथ पर साफ-सफाई, बीकेईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर यात्रा मार्ग में विद्युत तार सुव्यवस्थित करने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एंबुलेंस मय चिकित्सक टीम तैनात करने तथा अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के साथ समन्वय रखते हुए संपूर्ण यात्रा मार्ग में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला मजिस्ट्रेट ने संपूर्ण यात्रा मार्ग के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए हैं। यात्रा प्रारंभ स्थल एमएम ग्राउंड पर तहसीलदार राजकुमारी, एमएम ग्राउंड से मोहता चौक तक बीडीए तहसीलदार आकांक्षा गोदारा, मोहता चौक से कोटगेट तक नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, कोटगेट से जूनागढ़ तक उपनिवेशन उपायुक्त शारदा चौधरी, पब्लिक पार्क के पश्चिमी गेट के अंदर के क्षेत्र तक प्रशिक्षु आरएएस विक्रांत शर्मा तथा जूनागढ़ के सामने महाआरती स्थल पर प्रशिक्षु आरएएस दिव्या बिश्नोई तथा निधि उडसरिया को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *