Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, व्यापक तैयारियों के निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, व्यापक तैयारियों के निर्देश
बीकानेर। 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) थीम के साथ प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य के प्रत्येक जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में विभिन्न विभागों के सचिव, संभागीय आयुक्त एवं सभी जिला कलक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में निर्देश दिए गए कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योग संगम पोर्टल पर व्यापक स्तर पर पंजीकरण कराया जाए तथा सभी विभाग आवश्यक सहयोग प्रदान करें। साथ ही 21 जून को सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों को खोलकर योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी चिकित्सा एवं नर्सिंग महाविद्यालयों, कारागृहों तथा पुलिस थानों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योग कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागियों की संख्या एवं कार्यक्रम के फोटोग्राफ योग संगम पोर्टल पर अपलोड किए जाएं। राज्य सरकार का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा समाज में स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *