Bikaner Bikaner District Rajasthan

नाकोड़ा भैरव प्रतिमा की प्रतिष्ठा

नाकोड़ा भैरव प्रतिमा की प्रतिष्ठा
बीकानेर। खरतरगच्छाधिपति श्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी,मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में मंगलवार को रांगड़ी चौक की बोहरों की सेहरी में स्थित भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में नाकोड़ा भैरव की प्रतिमा की प्रतिष्ठा भैरवजी की भक्ति के साथ की गई।
हरीश नाहटा ने बताया कि नाकोड़ा भैरव की प्रतिष्ठा के मंगल महोत्सव में जसोल से लाई गई सवा सतरह फीट ऊंची प्रतिमा प्रतिष्ठा को प्रतिष्ठित किया गया। सांचोर के विधाकारक प्रकाश ने सविधि कुंभ स्थापना, 18 अभिषेक व देवी पूजन भैरव व देव पूजन से प्रतिमा की प्रतिष्ठा करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *