

विभागीय योजनाओं की दी जानकारी
बीकानेर। मुख्यमंत्री नारी शक्ति और कौशल संवर्धन योजना के तहत् जिला प्रशासन और महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डाक्टर अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार उदरामसर ग्राम पंचायत में पेंट कार्यशाला शुरू की गई। जिसमें 40 बच्चियों को पेंट की बारीकियों को पी पी टी के माध्यम से समझाया गया और साथ ही जयपुर से आए ट्रेनर रवि कुशवाह द्वारा बच्चियों और महिलाओं को आजीविका के नये स्त्रोतों की जानकारी देकर महिला सशक्तिकरण के आर्थिक पहलू को समझाया गया। इस अवसर पर महिला अधिकारिता सुपरवाइजर रश्मि कल्ला द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और बताया गया कि हर कला को निखारकर और विकसित कर हुनर के द्वारा भी महिला स्वावलंबन को बढ़ाया जा सकता है।
