Bikaner Bikaner District Rajasthan

सप्त शक्ति वेलनेस सेंटर का उद्घाटन


जयपुर। समग्र स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए “सप्त शक्ति वेलनेस सेंटर का उद्घाटन जयपुर मिलिट्री स्टेशन में 07 फरवरी 2025 को किया गया। सप्त शक्ति कमान द्वारा शुरू की गई इस अनूठी पहल का उद्देश्य सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को एक ही छत के नीचे विस्तृत स्वास्थ्य और कल्याण सुविधाएं प्रदान करना है। सप्त शक्ति वेलनेस सेंटर’ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक कल्याण सुनिश्चित करने हेतु पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा दृष्टिकोणों का संयोजन करता है। निःशुल्क विशेष सेवाएं प्रदान करने वाले इस केंद्र में आयुर्वेद क्लिनिक, होम्योपैथी क्लिनिक, आहार विशेषज्ञ सेवाएं, फिजियोथेरेपी विभाग और वेलनेस (मनोवैज्ञानिक) परामर्शकर्ता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *