Bikaner Bikaner District Rajasthan

पीबीएम अस्पताल में ‘गंगा द्वार’ शीतल जल सेवा का शुभारम्भ

पीबीएम अस्पताल में ‘गंगा द्वार’ शीतल जल सेवा का शुभारम्भ
बीकानेर। पीड़ितों की स्थली पीबीएम अस्पताल में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ शीतल जल सेवा का शुभारम्भ किया गया। मर्दाना विभाग के समक्ष ‘गंगा द्वार’ शीतल जल सेवा का उद्घाटन एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा कि गर्मी के मौसम में अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों एवं राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना अत्यंत पुण्यदायी कार्य है। उन्होंने कहा कि यह सेवा प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पीबीएम अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने श्रीकृष्ण सेवा संस्थान एवं भामाशाहों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था वर्षों से निरंतर शीतल जल सेवा प्रदान कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान की प्रेरणा एवं भामाशाहों के सहयोग से प्रारंभ की गई इस सेवा में अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी सहित मघाराम कुमावत, अब्दुल वाहिद, मोहन सुराना, जानकीरमण मिश्रा, भारतभूषण गुप्ता, महावीर मौसूण, सांगीलाल गहलोत, बाबूलाल मांडण, गिरिराज मांडण, विष्णु मौसूण, मांगीलाल सोनी, मूलचंद सोनी, चंद्रसिंह चौहान, निर्मल सोनी, नंदकिशोर गहलोत, विमल पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *