

भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, भाटी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुटने का किया आह्वान
बीकानेर। देशनोक नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। श्रीकोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में श्री करणी मंडल भवन में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक भाटी ने कहा कि देशनोक नगरपालिका चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है, बल्कि यह देशनोक के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा, अनुशासन एवं एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। भाटी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक बूथ और प्रत्येक घर तक पहुंचें तथा आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर पंचारिया, मंडल अध्यक्ष पवन पंचारिया, बादलसिंह चारण, गोपीकिशन महाराज, धर्मेंद्र भार्गव, गोविन्दराम नायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रियंका चारण, चेनाराम सेवग, आनदमल रैगर, रामेश्वरलाल सुथार, शिवकिशन नाई, धर्माराम हरिजन, भंवर भार्गव, कैलाशदान चारण, अनिल सारड़ा, प्रदीप दान, मेघदान, संतोष, सीतादान चारण, नारायण शर्मा, डालचंद सोनी, यासिन राठौड़, कमल नाहटा, हेमंत भूरा, भंवरलाल शर्मा एवं ईश्वर नाई सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा ने सभी 25 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
