Rajasthan

ड्रग्स तस्करी की सूचना देनी है या करवाना है ड्रग्स पीडित का पुनर्वास तत्काल हैल्पलाइन – 1933 पर फोन करें

ड्रग्स तस्करी की सूचना देनी है या करवाना है ड्रग्स पीडित का पुनर्वास तत्काल हैल्पलाइन – 1933 पर फोन करें
जयपुर। केन्द्र सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन -1933 तथा MANAS पोर्टल लांच किए गए हैं। राज्य के गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव भी महेन्द्र कुमार खींची ने बताया कि इन हैल्पलाइन का उपयोग ड्रग्स तस्करी की सूचना साझा करने के साथ ही नशे के आदी व्यक्तियों के पुनर्वास एवं काउंसलिंग की सूचना व परामर्श उपलब्ध करवाये जाने के लिए किया जाता है। खींची ने आम जन से अपील की है कि वे इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ड्रग्स तस्करी की सूचना साझा करें तथा कोई पडौसी, परिजन, जानकार ड्रग्स एडिक्ट है तो उसके सामाजिक पुनर्वास में इस हेल्पलाईन का उपयोग कर समाज को ड्रग्स -फ्री बनाने में अपनी हिस्सेदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *