

शपथ ग्रहण समारोह कल
बीकानेर। तेरापंथ युवक परिषद, गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 5 जून को बोथरा भवन, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री ललित राखेचा अपनी कैबिनेट एवं कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
