Bikaner Bikaner District

जिले के चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण

जिले के चयनित बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स लेंगे दो दिवसीय प्रशिक्षण
बीकानेर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बीएलओ एवं सुपरवाइजर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण बैच-2, नौ से 10 जून को इंडियन इंटरनेशनल इंस्टिट्यूशन ऑफ़ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत ने बताया कि विभाग के निर्देशानसार वरिष्ठतम सुपरवाइजर्स या बीएलओ को जिला दल प्रभारी नियुक्त कर, समन्वय के लिए उत्तरदायित्व सौपा जाएगा। जिले के दल को 8 जून रात्रि तक निर्धारित आवास व्यवस्था पर रिपोर्टिग सुनिश्चित की जाएगी। समस्त चयनित बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थल सभागार आईआईआईडीईएम पर प्रातः 08ः15 बजे पर उपस्थित रहेंगे।‌
जिले की सात विधानसभा क्षेत्र से चयनित बीएलओ पर्यवेक्षक
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ/ बीएलओ पर्यवेक्षक का चयन किया गया है।
उन्होंने बताया कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक भवानीशंकर, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ बजरंग बिश्नोई, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ द्वारका प्रसाद तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक संजयनाथ सारण को दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे। साथ ही लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक पूर्णाराम गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह एवं नोखा विधानसभा क्षेत्र से बीएलओ पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सारस्वत दो दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *