Bikaner District

विधायक ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन

विधायक ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन
बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बुधवार को कुम्हारवाला में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गत डेढ़ वर्ष में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। इस श्रृंखला में अनेक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुम्हारवाला में बने सामुदायिक भवन से स्थानीय लोगों को लाभ होगा। विधायक ने सामुदायिक भवन का अवलोकन किया और इसकी गुणवत्ता को परखा।
इस दौरान पूगल पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री गोपाराम, श्री हाजी इस्माइल खान, श्री डूंगर सेन, श्री फैयाज हुसैन, श्री मनीराम ज्यानी, सरपंच श्री हाकम खान, गुलशेर कोहरी, सियासर खलील खान, श्री युनुस खान, श्री नाजू खान, श्री मोहम्मद अली, पूर्व सरपंच श्री गुलाम मुस्तफा, श्री शामू खान, श्री मंजूर खान गणेशवाली, श्री अल्लादिता डीलर, श्री बुल्ले खान दंतौर, श्री नाज़ू खान कुटवाल, श्री काशीराम जाखड़, अबरार रोशन सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *