Bikaner Bikaner District

खाता विभाजन हुआ तो चिंता से मिली मुक्ति

खाता विभाजन हुआ तो चिंता से मिली मुक्ति
बीकानेर। ग्राम पंचायत मनाफरसर व ग्राम पंचायत गारबदेसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पंखवाड़े के तहत गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार विनोद कुमार द्वारा शिविर में 15 विभागों ने संपादित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के बारे में बताया। ग्राम पंचायत मनाफरसर में भू-अभिलेख निरीक्षक नत्थूराम व हल्का पटवारी जितेन्द्र महात्मा क समझाइश से राजस्व ग्राम राजासर उर्फ करणीसर के सहखातेदार उदाराम, सुखराम पिता ज्ञानाराम जाति जाट के संयुक्त खाते की कुल 60 बीघा का खाता विभाजन किया गया। खाता विभाजन की संपूर्ण प्रकिया मात्र एक घण्टे में ही सम्पन्न करवा दी गई। खाता विभाजन के उपरांत दोनों भाईयों ने प्रसन्नता जताई व समस्त राजस्व टीम एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *