

सिंधु दर्शन यात्रियों का सम्मान
बीकानेर। हिमालय परिवार जिला की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुषमा बिस्सा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय एसोसिएशन को फिर से नियुक्त किया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि अगले वर्ष सिंधु महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। सचिव आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में इस वर्ष सिंधु दर्शन यात्रा यात्री डा. ब्रह्मा बिस्सा, नरेश अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सत्य नारायण शर्मा, प्रदीप शर्मा, रफीच शर्मा, प्रेरणा थानवी, रमेश थानवी, राजीव अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, बिहारी लाल शर्मा, सरस्वती शर्मा और अन्नू अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
