

होली मिलन समारोह आयोजित
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केंद्र के रविवार को हुए कार्यक्रम में संस्था के नरेंद्र कुमार सुराणा, जयचंद लाल डागा सहित 12 सदस्यों को फेलोशिप प्रदान की गई। होली के अवसर पर आयोजित समारोह में बीकानेर केंद्र के सचिव संतोष कुमार बांठिया को श्रेष्ठ सचिव का सम्मान प्रदान किया गया। इसी अवसर पर बीकानेर केंद्र को बेबी किट वितरण कार्यक्रम में दूसरा स्थान पर रहने पर सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र सुराणा ने अब तक के कार्यक्रमों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया की आगामी 19 मार्च को घुटना रोग परामर्श शिविर लगाया जायेगा। डॉक्टर अमीर संघवी मरीजों को देखकर परामर्श देंगे। अंत में सचिव संतोष कुमार बांठिया ने सभी का आभार प्रकट किया।
