

विद्यार्थियों को हॉकी किट भेंट की
बीकानेर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसिंहसर में विद्यार्थियों को हॉकी खेल में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चोरूलाल गोदारा, शिव शक्ति इंटरप्राइजेज द्वारा हॉकी की गोलकीपर किट विद्यालय को भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सभी ने चोरूलाल गोदारा, मदन लाल जी गोदारा के इस सहयोग का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह की पहल से ग्रामीण अंचल के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
प्रधानाचार्य रतन लाल छलाणी ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी खेलों के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अब उन्हें बेहतर उपकरण उपलब्ध होने से उनकी प्रतिभा को और निखार मिलेगा।
व्याख्याता गोरधन लाल गोदारा भगवानाराम गोदारा ने कहा कि छात्रों में खेल के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है और इस प्रकार की सहयोगी भावना से निश्चित ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा।
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक गोपाल राम गोदारा व छात्र-छात्राओं ने भी इस सहयोग पर खुशी जताते हुए कहा कि अब वे पूरी मेहनत के साथ हॉकी मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
