Bikaner Bikaner District Rajasthan

इतिहास पुलिंदा नहीं बल्कि अतीत की घटनाएं

इतिहास पुलिन्दा नहीं बल्कि अतीत की घटनाएं
बीकानेर। बिनानी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कला व इतिहास पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रासेयो अधिकारी डॉ. अशोक व्यास ने बताया कि शिविर के प्रथम चरण में छात्रा स्वयंसेविकाओं द्वारा कला एवं इतिहास पर आधारित एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ. बिन्दु भसीन एवं डॉ. नितिन गोयल और सचिव गौरीशंकर व्यास ने किया। अवलोकन करते हुए उन्होंने छात्राओं से उनके द्वारा बनाए गये मॉडल से संबंधित इतिहास व सभ्यताओं पर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गई। भसीन ने कहा कि इतिहास जानकारियों का पुलिन्दा मात्र नहीं है, बल्कि अतीत में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं के कारण व परिणामों की व्याख्या है। इस मौके परप्राचार्या डॉ. अरूणा आचार्य शिक्षाविद् महेश पुरोहित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *