Bikaner Bikaner District Rajasthan

मतदाताओं को नाम जुड़वाने में आने वाली तकनीकी समस्या में मदद करें

मतदाताओं को नाम जुड़वाने में आने वाली तकनीकी समस्या में मदद करें
बीकानेर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नोखा (शहर एवं देहात) की ओर से आज कांग्रेस पार्टी के विधानसभा क्षेत्र नोखा के समस्त बीएलए का प्रशिक्षण शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आए प्रभारी रामदेव पूनिया ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सभी सरकारी बीएलओ की बढ़-चढ़कर सहयोग करें और बूथ स्तर पर सुचारू कार्य सुनिश्चित करें। देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि हमारे पार्टी के बीएलए व सम्बन्धित बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाताओं को नाम जुड़वाने में आने वाली तकनिकी समस्या में मदद करें। इस मौके पर जेठाराम गोदारा, मूलाराम मेघवाल, भंवरलाल सारण, गौरीशंकर नाई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *