Bikaner Bikaner District Rajasthan

षटतिला एकादशी पर किया हवन


बीकानेर। षटतिला एकादशी पर शनिवार को शहर के कई स्थानों पर हवन किया गया। विश्वकर्मा मंदिर तथा मां सरस्वती वेद आश्रम में एकादशी के अवसर पर हवन किया गया। राकेश बिस्सा ने बताया कि हवन करने वालों में मनीष बोहरा हरि गोपाल बोहरा बंशीलाल चौधरी ऋषि पुरोहित मोहित बिस्सा ने सामूहिक आहुतियां दी। पंडित मुरलीधर पुरोहित पंडित उमेश किराड़ू एवं पंडित सुरेश किराड़ू ने विष्णु स्हस्तरनाम व शास्त्रोक्त मंत्रो द्वारा पूजन व हवन करवाते हुए षटतिला एकादशी कथा का महत्व बताया। पं मुरलीधर पुरोहित ने कहा कि यह परम मोक्षदायिनी एकादशी है जिससे मानव के सप्तजन्म के पापों का नाश होता है। हंसराज किराड़ू गुंजन किराड़ू बेबी खुशबू किराड़ू आदि ने भी हवन में आहुतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *