Bikaner Bikaner District Rajasthan

हस्तशिल्प मेला: 18 से 22 मार्च तक होगा आयोजन

हस्तशिल्प मेला: 18 से 22 मार्च तक होगा आयोजन
बीकानेर। जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान तथा जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट 18 से 22 मार्च तक हस्तशिल्प मेला आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि मेले में संभाग के विभिन्न उद्योग एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पादन जैसे कारपेट, कालीन, पायदान, हैंडीक्राफ्ट, हैंडमेड ज्वैलरी, लेदर प्रोडक्ट्स, बेकरी उत्पाद, कशीदाकारी, नमकीन, वूलन उत्पाद, गारमेंट, उस्ता कला, जटिल कढ़ाई वाले वस्त्र, मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, धातु का कार्य, पेंटिंग्स एवं कलाकृतियां इत्यादि की स्टॉल्स का प्रदर्शन एवं विपणन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक दस्तकार, बुनकर, उद्यमी एवं हस्तशिल्प अपनी स्टॉल आरक्षित करवाने हेतु रानी बाजार चोपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *