

श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
बीकानेर। हनुमान मंदिर भवन, नत्थूसर बास में भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति एवं पतंजलि किसान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं योग साधना से हुआ। इसके पश्चात भजन, सत्संग तथा गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर लक्ष्मणराम प्रजापत, डॉ. हितेन्द्र मारू, भवानी शंकर और नंदकिशोर गहलोत सहित अनेक नागरिकों ने गुरु परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान गुड्डू देवी, शोभा कच्छावा, करिश्मा कच्छावा, खुशी सांखला और टीना नायक ने गुरु भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महेश स्वामी, दीपक रांकावत, विजयसिंह राजपुरोहित, नत्थूराम कच्छावा, मनीष सांखला और सुमित जोशी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों एवं समाजसेवियों का शाल एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया।
