

बीकानेर। राज्यसभा सांसद डॉण् सतीश पूनिया के बीकानेर आगमन पर भाजपा शहर एवं देहात के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे डॉण् पूनिया के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
एयरपोर्ट स्वागत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र में विशाल छात्र शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉण् सतीश पूनिया ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा राष्ट्रहित एवं समाजहित के कार्यों में लगाने का आह्वान करते हुए ष्राष्ट्र प्रथमष् के भाव को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं से डॉण् श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
भाजपा प्रदेश मंत्री आयदान सिंह भाटी ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र विकास की विचारधारा से जुड़कर अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करना चाहिए। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि युवाओं को राजनीति के साथ.साथ राष्ट्र नीतिए सामाजिक सरोकारों एवं संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राष्ट्र और समाज के हित में जब भी आवश्यकता होए युवा शक्ति को सदैव अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला एवं दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रगीत से तथा समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्र सम्मेलन के संयोजक गजेंद्र सिंह भाटी एवं प्रदीप सारस्वत सहित छात्र नेता मांगी लाल गोदाराए अरुण सिंह चौहानए जयवीर सिंह भाटीए अंकित तंवरए निशांत गौड़ए मुकेश पुनियाए सरवन कुमावतए राहुल तेजीए लवेश कश्यपए विजय पाल कूकनाए भाजपा शहर जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वतए देहात संगठन प्रभारी बीरबल विश्नोईए पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटीए अखिलेश प्रताप सिंहए विजय आचार्यए कुंभनाथ सिद्धए कौशल शर्माए भवानी पाइवालए मुरली सैनए रमजान अब्बासीए जोगेंद्र शर्माए मधुरिमा सिंहए अनिल शुक्लाए बनवारी शर्माए मुकेश सेनीए मोहन पुनिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीए कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
