

भव्य जागरण एवं धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ बाबा गंगाईनाथ जी कां निर्वाण दिवस
आज होगा संत समागम और भंडारे का आयोजन
बीकानेर। परम श्रद्धैयी बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के 41वें निर्वाण दिवस पर बुधवार को जामसर स्थित बाबा की समाधि स्थल पर से शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालूओं ने श्रद्धाभाव के साथ बाबा गंगाईनाथ जी आलोकिक मूर्ति का अभिषेक किया गया। इस मौके पर आयोजित सुन्दर कांड की चौपाइयों से समूचा माहौल गूंजायमान हो गया। यह जानकारी देते हुए बाबा गंगाईनाथ समाधि स्थल सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल शर्मा ने बताय कि सर्द मौसम के बावजूद भक्तजन उत्साह के साथ आयोजन में शामिल हुए। योगेश ओझा व मण्डली ने मधूरमय अंदाज में सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद संत अमरनाथ, पुष्करनाथ, रूपनाथ, माननाथ, चेतनाथ, गंगाईनाथ, राजनाथ, प्रतापगिरी, योगी सूरजनाथ के सानिध्य में रात्री ज्योत और महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में शाहजी श्याम ओझा, कमलेश शर्मा, रामूराम धोलेरा, ओम ओझा, रामलाल भोमरिया, लक्ष्मणराम, गणेश प्रजापत, कानाराम, बाघसिंह, मनोज वर्मा, हिम्मत बैद, सम्पतलाल, संदीप शर्मा, विक्रम विश्रोई, सत्यनारायण नागल, पवन मोदी समेत बड़ी तादाद में श्रद्धालूजन और सेवादार शामिल थे। समिति अध्यक्ष ने बताया कि बाबा गंगाईनाथ जी महाराज के साथ आस्था की डोर से बंधे भक्तजन दूर दराज से उनकी समाधी स्थल पर धोक लगाने पहुंच रहे है। समिति के सेवादारों की टीम भी उत्साह से व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के तहत गुरूवार प्रातः बाबा के भोग लगा जायेगा, इसके बाद भंडारे का प्रसाद भक्तजनों को परोसा जायेगा। समाधी स्थल पर भक्तजनों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र पूनिया और जामसर थाना प्रभारी रवि कुमार की निगरानी में पुलिस का जाब्ता तैनात है।
