

मेरी प्रिय पुस्तक विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मारी बाजी
बीकानेर/नोखा। मेरी प्रिय पुस्तक ’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मारी बाजी। सुरभि संस्थान की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता के संयोजक डॉ विष्णुदत्त जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बारह गुवाड़ बीकानेर की कुमकुम सुथार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जूनियर वर्ग में लक्ष्य तंवर विद्या निकेतन गंगाशहर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नोखा की महक तंवर,अदिति बिश्नोई, ममता नायक एवं आनंदी रेगर दूसरा स्थान प्राप्त किया। बंधाला पाचू की एवं विमलेश कुमारी गुड़ा ,श्रीकोलायत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया की । जूनियर वर्ग में द्रोपदी एवं करीना बंजारा नोखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान द्वारा शिक्षा एवं संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
