Bikaner Bikaner District Rajasthan

घूमर फेस्टिवल बुधवार को, कल लगभग एक हजार महिला प्रतिभागी करेंगी सामूहिक अभ्यास

image description

घूमर फेस्टिवल बुधवार को, मंगलवार को लगभग एक हजार महिला प्रतिभागी करेंगी सामूहिक अभ्यास
बीकानेर। घूमर फेस्टिवल का सामूहिक पूर्वाभ्यास मंगलवार सायं 4:30 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। जहां लगभग एक हजार महिला प्रतिभागियों द्वारा सामूहिक अभ्यास किया जाएगा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 नवंबर को सायं 6 बजे से घूमर फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें व्यक्तिगत और समूह प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि इससे जुड़ी समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सहायक निदेशक महेश व्यास ने बताया कि फेस्टिवल से पूर्व आयोजित होने वाले फुल ड्रेस रिहर्सल में सभी प्रतिभागियों द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार सामूहिक अभ्यास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि घूमर को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 19 नवंबर को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से महिला प्रतिभागियों की प्रविष्टियां ली गई थी। फेस्टिवल के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। मुख्य समारोह के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आमंत्रित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *