

लंबित कार्यों का शिविर में ही करवा लें निस्तारण
बीकानेर, 24 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत मंगलवार को पहले दिन जिले की सभी तहसीलों में विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया गया। बीकानेर तहसील के अंतर्गत कोलासर, गुसाईसर और रामसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कोलासर शिविर का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन शिविर में आकर राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग अपने लंबित कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटे बिना शिविर में ही उनका समाधान करवा लें। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी और कार्मिक आपके द्वार पर हैं। लिहाजा इसका लाभ उठाएं। सभी विभागों द्वारा किए गए कार्यों की जिला कलेक्टर द्वारा सराहना की गई।
