

गौर पूर्णिमा एवं पुष्प होली महोत्सव कल
बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर शाखा के तत्वावधान में 4 मार्च को श्री गौर पूर्णिमा (भगवान श्री चौतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस) एवं पुष्प होली महोत्सव भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। भक्तगण मधुर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन करेंगे तथा भजनों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत करेंगे।
