Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया ‘गांडीव हार्दिक मिलन 1.0’ अभियान

पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू किया ‘गांडीव हार्दिक मिलन 1.0’ अभियान
बीकानेर। गांडीव डिवीजन ने अपनी स्वर्ण जयंती के अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए ‘गांडीव हार्दिक मिलन 1.0’ अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को पेंशन संबंधी मामलों, कल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान का शुभारंभ 1 नवंबर कोटा, जयपुर, लालगढ़ जाटान एवं अलवर में एक साथ किया गया। इसके तहत चार समर्पित टीमें 1 से 15 नवंबर तक राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाएंगी। प्रशिक्षित सैनिकों की ये टीमें पूर्व सैनिकों, युद्ध में भाग ले चुके सैनिकों के परिवारों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेंगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समन्वय से उनके समाधान के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ‘गांडीव हार्दिक मिलन 1.0’ अभियान पूर्व सैनिक समुदाय के प्रति गांडीव डिवीजन की संवेदनशीलता एवं निरंतर सहयोग की भावना को दर्शाता है। इस पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर संवाद और समन्वय को मजबूत करने के साथ राष्ट्र की सेवा कर चुके सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान, गरिमा और कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *