Bikaner Bikaner District Rajasthan

जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं, बच्चों ने भेंट किए हस्तनिर्मित दीपक

जरूरतमंद बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां साझा कीं, बच्चों ने भेंट किए हस्तनिर्मित दीपक
बीकानेर। पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने अपने कार्यालय में जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाई तथा पटाखे वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा कीं। साथ ही बच्चों से संवाद कर उन्हें दीपावली पर्व के महत्व के बारे में बताया। भगवान महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव संजय कुमार ने बताया कि कच्ची बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर संस्था के बच्चों ने स्वयं अपने हाथों से बनाए दीपक महावीर रांका को भेंट किए। रमेश भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था की बीकानेर समन्वयक पूनम राईका, भीनासर प्रभारी तारा सोलंकी, शिवबाड़ी प्रभारी विजयश्री रैगर तथा शिक्षिकाएं पुष्पा रैगर, ऋतु रैगर एवं मोनिका रैगर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, उपमहापौर पंकज गहलोत, शंकर सिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, शंभु गहलोत, आदर्श शर्मा, पार्षद संदीप गहलोत, राकेश माथुर, नरेंद्र चंचल, प्रणव भोजक, धीरज रांका, किशन भाटी, धनराज जाखड़, नरेंद्र भादाणी एवं दाऊलाल छंगाणी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *