Bikaner Bikaner District Rajasthan

धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के विरोध में 1 जुलाई को गांधीवादी महापड़ाव

धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई के विरोध में 1 जुलाई को गांधीवादी महापड़ाव
बीकानेर। शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में 1 जुलाई को जिला कलेक्ट्री परिसर स्थित कर्मचारी मैदान में शांतिपूर्ण गांधीवादी महापड़ाव एवं धरना आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों के तहत प्रशासन द्वारा बिना पूर्व सूचना एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
बैठक में आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी तरीके से संचालित करने का निर्णय लिया गया तथा अधिक से अधिक लोगों से महापड़ाव में शामिल होने का आह्वान किया गया। बैठक में नाजू खां (सरपंच), महमूद खां, लतीफ खां (गंगाजली), शकील खां (7 पीएचएम), मुमताज (कंकराला), खालक खां, कमल मेघवाल (सरपंच, दंतौर), कालू खां, फारूक (जालवाली), जाफर खां, यूनुस खां (बैरियावाली), युसुफ (सियासर), मुकेश सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *