Bikaner Bikaner District Rajasthan

निःशुल्क रुद्रासष्टाध्यायी पाठ एवं शिव पूजा प्रशिक्षण शिविर 11 मई से, पोस्टर का हुआ लोकार्पण

निःशुल्क रुद्रासष्टाध्यायी पाठ एवं शिव पूजा प्रशिक्षण शिविर 11 मई से, पोस्टर का हुआ लोकार्पण
बीकानेर। पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा निःशुल्क रुद्रासष्टाध्यायी (रुद्री) पाठ, शिव पूजा विधि, शिव महिम्न स्तोत्र, शिव तांडव स्तोत्र एवं रुद्राष्टकम् आदि के प्रशिक्षण हेतु विशेष शिविर का आयोजन 11 मई से 12 जून तक किया जाएगा। यह शिविर रघुनाथ जी के मंदिर, रघुनाथसर कुएं के पास आयोजित होगा। शिविर के पोस्टर का लोकार्पण 1008 श्री श्री सर्वेश्वरानंद जी महाराज एवं दंडी स्वामी श्री श्रीधरानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर संयोजक पंडित राजेंद्र किराड़ू ने बताया कि शिविर में रुद्री पाठ एवं अन्य धार्मिक विधियों का प्रशिक्षण पंडित प्रहलाद व्यास द्वारा दिया जाएगा। यह शिविर पूरी तरह निःशुल्क रहेगा, जिसमें इच्छुक श्रद्धालु भाग लेकर धार्मिक ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। लोकार्पण समारोह में पंडित देवकीनंदन व्यास, राजकुमार पुरोहित, भवानीशंकर, सेठी किराड़ू, जुगल किशोर, पंडित हिमांशु किराड़ू, पंडित कवि किराड़ू, श्याम व्यास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह शिविर धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और आमजन में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *