Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

बजरंग दल के सेवा सप्ताह में दो स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 290 मरीजों ने लिया लाभ

बजरंग दल के सेवा सप्ताह में दो स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 290 मरीजों ने लिया लाभ
बीकानेर। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत गंगाशहर एवं लक्ष्मीनाथ प्रखंड में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। दोनों शिविरों में कुल 290 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। धनराज मारू ने बताया कि गंगाशहर प्रखंड का चिकित्सा शिविर किस्मीदेसर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, माली समाज श्मशान भूमि परिसर में आयोजित किया गया, जबकि लक्ष्मीनाथ प्रखंड का शिविर पारीक चौक स्थित ज्ञानोदय भवन में लगाया गया। दोनों शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं जरूरतमंद मरीजों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गंगाशहर शिविर में डॉ. केशव गहलोत एवं उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। वहीं लक्ष्मीनाथ प्रखंड के शिविर में डॉ. प्रवीण आसदेव एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविरों का अवलोकन करते हुए परमेश्वर जोशी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सेवा, सुरक्षा और संस्कार के ध्येय के साथ निरंतर जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिविर जैसे सेवा प्रकल्प संगठन की सामाजिक संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण हैं। इस अवसर पर विनोद सेन, अशोक सेन, कैलाश पारीक, बजरंग तंवर, योगेश सोनी, संदीप गहलोत, ऋषि पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *