Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्वानों एवं बिल्लियों के लिए निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण शिविर शनिवार को

श्वानों एवं बिल्लियों हेतु निःशुल्क रेबीज रोधी टीकाकरण शिविर शनिवार को
बीकानेर। पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर के क्लिनिक्स परिसर में ‘विश्व पशुचिकित्सा दिवस‘ के अवसर पर शनिवार (25 अप्रैल) को श्वानों एवं बिल्लियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क रेबीज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जायेगा। प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक क्लिनिक्स, वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर ने बताया कि वेटरनरी महाविद्यालय, बीकानेर के क्लिनिक्स परिसर में प्रातः 9ः30 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्वान पालक एवं बिल्ली पालक अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी बनकर शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *