Bikaner Bikaner District Rajasthan

भांडाशाह मंदिर में ध्वजा उत्सव कल

भांडाशाह मंदिर में ध्वजा उत्सव कल
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर व साध्वी दीपमाला श्रीजी आदिठाणा के सान्निध्य में सोमवार को बच्छावतों के मोहल्ले के भगवान वासु पुज्य स्वामी के मंदिर में स्नात्र पूजा, 18 अभिषेक किया गया। नीमच के विधिकारक संजय कांकरिया व सुनील जैन ने विधि विधान से स्नात्र पूजा व अभिषेक करवाया। पूजा में श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के उपाध्यक्ष महावीर डागा, सदस्य संजय बोथरा, बीकानेर निवासी मुंबई प्रवासी अभय डागा, सुमति डागा, हुक्म चंद डागा, अभिषेक डागा आदि ने हिस्सा लिया। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि बारहवीं शताब्दी में बने भांडाशाह जैन मंदिर में 511 वां ध्वजा उत्सव मंगलवार को सुबह सात बजे स्नात्र पूजा, 18 अभिषेक के साथ मनाया जाएगा। नाहटा ने बताया कि 541 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में भक्ति संगीत के साथ होने वाले 18 अभिषेक में विभिन्न कुओं का जल व जड़ीबुटियों का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *