

अग्रवाल का अभिनंदन
बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल का व्यापार मंडल परिसर में अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि वेद प्रकाश अग्रवाल का इस प्रतिष्ठित पद पर मनोनीत होना संपूर्ण व्यापारिक समाज एवं संगठन के लिए हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर संजय जैन, सुशील कुमार यादव, साजिद सुलेमानी, शंकर लाल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
