Bikaner Bikaner District Rajasthan

छह महीने से खुला पड़ा नाला फैला रहा गंदगी, क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीर परेशान

छह महीने से खुला पड़ा नाला फैला रहा गंदगी, क्षतिग्रस्त सड़क से राहगीर परेशान
बीकानेर। रानी बाजार चौराहे पर पिछले छह महीने से अधिक समय से खुला पड़ा गंदा नाला आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले का मिलान नए निर्मित नाले से कर दिया गया है, लेकिन पास ही स्थित हॉस्पिटल से नाले तक जाने वाला सीवर पाइप जाम होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। सीवर की निकासी के लिए अस्थायी तौर पर बाईपास बनाकर खुले नाले के रूप में पानी की निकासी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन नया नाला बनने के बाद भी इस बाईपास को बंद नहीं किया गया। इसके चलते खुले नाले से लगातार गंदगी सड़क पर फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले का निर्माण होने के बावजूद पुराने बाईपास को बंद नहीं किया जाना और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। लोगों ने प्रशासन से खुले नाले को बंद करवाने, सीवर पाइप की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *