

पक्षियों लिए लगाये चुग्गा पात्र
बीकानेर। सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ ने पक्षियों के लिए चलाये गये पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान के तहत चिकत्सा संकुल की ज्योति सेतिया के नेतृत्व में चिकित्सा संकुल, चौपड़ा कटला, रानी बाजार, बीकानेर में चुग्गा पात्र स्थापित किए गए। श्रीमती ज्योति सेतिया ने इसे अपनी टीम की और से जागरूकता कैंप बताते हुए कहा कि ऐसे सद्कार्यों के लिए ही मानव जीवन मिला है और साथ ही यह पर्यावरण की रक्षा के लिए आवश्यक भी है। समिति के प्रबंधक राजीव शर्मा ने टीम की देखरेख में चुग्गा पात्र स्थापित करवाये और उन्हें गोद लेकर निरंतर भरते रहने की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर सुरेन्द्र बिश्नोई, राजा राम बिश्नोई, दिनेश वत्स ने इस सेवा कार्य की सरहाना की वहीं सेवा परमो धर्म टीम के डॉ. राजेन्द्र बिश्नोई, अशोक संवाल, राजेश सोनी, श्रवण सोनी आदि ने इस सेवा कार्य की जागरूकता के चिकित्सा संकुल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
