Bikaner Bikaner District Rajasthan

फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट: मार्च के तीसरे सप्ताह आयोजित होंगे विभिन्न शिविर

फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट: मार्च के तीसरे सप्ताह आयोजित होंगे विभिन्न शिविर
बीकानेर फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत मार्च के तीसरे सप्ताह विभिन्न ग्राम पंचायतों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी (भू अभिलेख) कविता गोदारा ने बताया कि बीकानेर तहसील के हेमेरा, सिंथल, ग़ुसाईसर, स्वरूपदेसर, जलालसर और शोभासर में 17 से 19 मार्च तक, राजेरा, रिडमलसर पुरोहितान, आम्बासर और मोलानिया 20 से 22 मार्च तक शिविर होंगे।
नोखा तहसील के सारुंडा, ढिंगसरी, किसनासर, धुपालिया, कक्कू, गजरूपदेसर और जेगला में 17 से 19 मार्च तक तथा सोमलसर, देसलसर, सलूंडिया, रातडिया, कुकनिया और दावां में 20 से 22 मार्च तक शिविर होंगे।
पूगल के अमरपुरा और कुम्हारवाला में 17 से 19 मार्च तथा सियासर और मेकेरी में 20 से 22 मार्च तक शिविर होंगे। श्रीडूंगरगढ़ के पूनरासर, धीरदेसर चोटियां, कल्याणसर, उदरासर, सुरजनसर और जाखसर में 17 से 19 मार्च तथा तोलियासर, मोमासर, बिग्गा, मिंगसरिया, सोनियासर मीठिया और कितासर बीदावतान में 20 से 22 मार्च तक शिविर होंगे।
उन्होंने बताया कि लूणकरणसर, कोलायत और छत्तरगढ़ तहसीलों में पूर्व में आयोजित ग्राम पंचायतों में फॉलो अप शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे शत प्रतिशत किसानों का पंजीकरण करवाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *