Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को मिले सस्ती बिजली, निर्बाध हो आपूर्ति

image description

विधायक ने ऊर्जा मंत्री से किया आग्रह, टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू किया जाए
बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर से सामूहिक डिग्गी योजना के किसानों को महंगी बिजली से राहत दिलाने के लिए टैरिफ कोड 9400 के स्थान पर 4100 लागू करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि गत दिनों विधानसभा सत्र के दौरान विधायक श्री भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के किसानों को इंदिरा गांधी नहर परियोजना की लिफ्ट परियोजना के तहत संचालित सामूहिक डिग्गी योजना में अधिक बिजली दरों का सामना करने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस योजना के तहत टैरिफ कोड 9400 लागू किया गया है, जिससे किसानों को 2.75 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल चुकाना पड़ रहा है। इसके कारण 30 एचपी कनेक्शन का दो माह का बिल लगभग 18 हजार रुपए तक पहुंच रहा है। वहीं यदि इसे सामान्य कृषि टैरिफ (टैरिफ कोड 4100-90 पैसे प्रति यूनिट) के अंतर्गत लाया जाए, तो यही बिल केवल 6 हजार रुपए होगा। विधायक श्री भाटी ने कहा इस बड़े अंतर के कारण किसानों को प्रति वर्ष लगभग 72 हजार रुपए तक का अतिरिक्त भार वहन करना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग भी की है और कहा कि इससे हजारों किसानों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *