

भाटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना
बीकानेर। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नेतृत्व में उनके विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया। भाटी ने धरना स्थल पर अपने सम्बोधन में क्षेत्र के किसानों की पीड़ा को प्रशासन के समक्ष रखते हुए कहा कि क्षेत्र का अन्नदाता किसान रो रहा है, लम्बे समय से प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि इ.गा.न.प. क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु नहरों में 4 समूह में से 2 समूह में पानी दिया जाए जिससे किसानों की 8.5 दिन बाद पानी की बारी आ सके अन्यथा फसल खराब हो जायेगी किसान बर्बाद हो जायेगा। धरने में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी, पदाधिकारी एवं किसान नेता, ग्रामीण जनप्रतिनिधि पहुंचे। धरना एवं विरोध प्रदर्शन में पूर्व महापोर मकसूद अहमद, पूर्व राज्य मंत्री मदन गोपाल मेघवाल, श्रीकोलायत विधानसभा प्रभारी प्रविणा मेघवाल, प्रदेश सचिव गजेन्द्र सिंह सांखला, रामनिवास कुकणा, देशनोक नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मूंधड़ा, चेयरमैन रामनिवास गोदारा, हरिराम सियाग, श्रीकोलायत प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष गणपत राम सिगड़, कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष मदन लाल मेघवाल, पूर्व पी.सी.सी. सदस्य गणपत राम खिचड़, बज्जू सरपंच कप्तान मोहन लाल गोदारा, डूंगरराम धतरवाल राववाला, देवी सिंह रावलोत, सरपंच घम्माराम माकड़, शिवलाल मेघवाल, मोहनदान चारण मण्डाल, रूपाराम मेघवाल नोखडा, खेमाराम मेघवाल दियातरा, रामेश्वर भूतड़ा गड़ियाला, शिव ओमप्रकाश गोदारा, सहीराम सारण लालमदेसर, सुन्दर राठी, मण्डल अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय देशनोक, जगदीश सारण गाढ़वाला, डालूसिंह भाटी खिंदासर, जैतसिंह भाटी गिराजसर, अमोलख कुमावत गजनेर, अनोपाराम बेनिवाल गौडू, बल्ले सिंह देवड़ा बिकमपुर, सुनील गोदारा बज्जू, ओमप्रकाश खिचड़ गौडू, सफी खां जागणवाला, मोहम्मद अली बांगड़सर, अशोक मेघवाल, पतराम सारण सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
