

श्याम धाम में फाग महोत्सव कल
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित श्री श्याम धाम बीकानेर में रंग रंगीला फाग महोत्सव मंगलवार को आयोजित किया जायेगा। सोमवार को बगीनाड़ा हनुमान मंदिर, रानीबाजार से नंदू यादव के नेतृत्व में श्री श्याम बाबा की यात्रा जयपुर रोड स्थिति श्री श्याम धाम, बीकानेर पहुंची। पुखराज सोनी ने बताया कि फाग महोत्सव दाता श्री रामेश्वरानंद जी व महामंडलेश्वर श्री सरजू दास जी के सानिध्य में आयोजित होगी। कार्यक्रम में बीकानेर के प्रवेश शर्मा, श्रीगंगानगर की सुनीता बागड़ी एवं भीलवाड़ा के सुधीर पारीक अपने भजनों से बाबा को रिझायेगे। सत्यम आर्ट ग्रुप द्वारा मनमोहक झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी।
