Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में मूल्यांकन परीक्षा आयोजित

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में मूल्यांकन परीक्षा आयोजित
बीकानेर/नोखा। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को बिलनियासर नोखा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणियां में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का परीक्षण हुआ । पंचायत साक्षरता प्रभारी शिक्षक रामकिशन गोदारा ने बताया कि उल्लास ऐप पर पंजीकृत महिला और पुरुष नव साक्षरों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा के दौरान शिक्षिका किरण बाला, शीला, पंचायत शिक्षक रमेश कुमार गोदारा, राजेंद्र पारीक ने वीक्षक की भूमिका निभाई। स्वयंसेवी शिक्षक मुनि कंवर और रामेति ने परीक्षा आयोजन में सहयोग प्रदान किया। वंचित नव साक्षरआगामी चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *