Bikaner Bikaner District Rajasthan

सशक्त महिलाएं, सशक्त डेयरी समृद्ध राजस्थान की पहचान

सशक्त महिलाएं, सशक्त डेयरी समृद्ध राजस्थान की पहचान
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लि. बीकानेर की 38 वीं वार्षिक आमसभा वेटनरी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित हुई। सदन द्वारा आमसभा की कार्यवाही के लिए सर्वसम्मति से हेतराम विश्नोई को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया। आमसभा में संचालक मण्डल और समितियों के अध्यक्षगण उपस्थित रहे। आमसभा में पूर्व प्रसारित एजेन्डा पर विस्तृत चर्चा की गई और इसे ध्वनिमत से अनुमोदित किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष हेतराम विश्नोई ने आमसभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष आमसभा की थीम “सशक्त महिलाएं, सशक्त डेयरी समृद्ध राजस्थान की पहचान है। उरमूल की प्रगति की दिशा में हमारा उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। महिला दुग्ध समितियों की सक्रिय भागीदारी से उरमूल संघ और सशक्त होगा। उन्होनें विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को बताया। उरमूल के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई द्वारा बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालना की पुष्टि, वर्ष 2024-25 के अंतिम खाते, अंकेक्षण प्रतिवेदन एवं अनुपालना मय आक्षेप पूर्ति, वित्तीय एवं पूंजीगत बजट, प्रशासनिक खर्च जैसे प्रस्तावों को आमसभा के समक्ष रखा गया, जिनकी पुष्टि सदन द्वारा सर्व सम्मति से की गई। इस मौके पर राजेश टांक, उप रजिस्ट्रार शिशुपाल सिंह आरसीडीएफ प्रतिनिधि अशोक सिंह भाटी सहित संचालक मण्डल सदस्य उरजाराम, गोरधनराम, रामनारायण, प्रभूराम, मांगीलाल, रामजस, राजेश कुमार, शंकरलाल, ओम कंवर व उरमूल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *