Bikaner Bikaner District Rajasthan

पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर जोर

पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने पर जोर
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय, बीकानेर की प्रसार शिक्षा परिषद् की बैठक डॉ. सुमंत व्यास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पशुपालकों एवं युवाओं के कौशल विकास, आधुनिक तकनीकों के हस्तांतरण तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रभावशीलता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सुमंत व्यास ने कहा कि प्रसार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत संचालित 9 पशु विज्ञान केन्द्रों एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा राज्य के पशुपालकों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, रोग निदान सेवाएं तथा कृषक सलाहकारी सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से पशुपालकों और ग्रामीण युवाओं को नवीन तकनीकों की जानकारी मिल रही है, जिससे पशुपालन व्यवसाय को अधिक लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है, ताकि पशुपालक आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। बैठक में पंकज शर्मा, विनोद कुमार यादव, डॉ. विक्रम व्यास, डॉ. राजेश कुमार कसरीजा, तुलछाराम सिंवर तथा सत्यनारायण राठी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *