Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक दीपक गोचर ओरण के नाम कार्यक्रम 29 अक्टूबर को

एक दीपक गोचर ओरण के नाम कार्यक्रम 29 अक्टूबर को
बीकानेर। एक दीपक गोचर ओरण के नाम कार्यक्रम 2़9 अक्टूबर को कर्मचारी मैदान, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने आयोजित किया जायेगा। संयोजक शिव गहलोत ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व पर यह कार्यक्रम न केवल गोचर भूमि संरक्षण का प्रतीक होगा, बल्कि 1966 परम गौभक्त पूज्य करपात्र जी महाराज के नेतृत्व में गो रक्षा हेतु बलिदान हुए गौ भक्तों के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का पावन अवसर भी होगा। कार्यक्रम में गौ माता की सामूहिक महाआरती की जायेगा। इस संदर्भ में हुई बैठक में कैलाश सोलंकी ने कहा कि यह दीपदान केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी आत्मा की पुकार है। बैठक में बंसीलाल तंवर निर्मल कुमार शर्मा, प्रेम सिंह घूमन्दा, सूरज प्रकाश राव, मनोज कुमार सेवक, योगेश गहलोत, हरीश गहलोत,नरसिंहदास मिमानी,उमाशंकर सोलंकी, मुकेश जोशी, राजकुमार राजपुरोहित, यशवीर चौधरी, धर्मेन्द्र सारस्वत, महिपाल सिंह, सुनील व्यास, चतरसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *