Bikaner Bikaner District Rajasthan

आठ निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा महापौर प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की

आठ निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा महापौर प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर महापौर चुनाव से पहले भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को आठ निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन देने की घोषणा की है। भाजपा की ओर से शनिवार को निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया गया। महापौर पद के लिए मतदान 21 सितम्बर को होना है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निगम चुनाव संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों तथा बीकानेर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एवं जेठानंद व्यास द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के प्रयासों पर विश्वास व्यक्त करते हुए निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत को समर्थन दिया है। भाजपा परिवार ने समर्थक पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास का स्वागत किया। दाधीच ने कहा कि 21 सितम्बर को होने वाले महापौर चुनाव में डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के पक्ष में मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस के 42, भाजपा के 27 और निर्दलीय 10 पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *