Bikaner Bikaner District Rajasthan

जांच में दूध में मिली स्ट्रेच, साल्ट, पाउडर की अत्यधिक मात्रा

जांच में दूध में मिली स्ट्रेच, साल्ट, पाउडर की अत्यधिक मात्रा
बीकानेर। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत वाटर वर्क्स टंकी के पास स्थित सरस बूथ पर शिविर आयोजित कर स्थानीय उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध के सैम्पल्स की निःशुल्क जांच करने पर मिले चौंकने वाले सैम्पल मिले। अभियान प्रभारी शुभम गुलाटी ने बताया कि कुल 33 सैम्पल आए, जिसमें से 28 सैम्पल फेल और केवल 5 सैम्पल पास हुए। फेल हुए सैम्पल्स में ग्लूकोज, स्ट्रेच, साल्ट, पावडर और पानी की अत्यधिक मात्रा में मिलावट पाई गई। बूथ संचालक छगनलाल ने भी जांच शिविर में सहयोग किया। उरमूल डेयरी की एक टीम जिसमें मनीष रंगा, हनुमान सियाग, उमेश, आदित्य ओझा आदि जांच शिविर लगने के पूर्व डोर टू डोर संपर्क कर उपभोक्ताओं को जागरूक कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *