

डॉ. सुरेश पुरोहित एमजीएसयू एकेडमिक काउंसिल के सदस्य नियुक्त
बीकानेर। बेसिक पी.जी. महाविद्यालय, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित को राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह नियुक्ति न केवल डॉ. पुरोहित की शैक्षणिक उत्कृष्टता, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता का प्रतिफल है, बल्कि महाविद्यालय की प्रतिष्ठा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। डॉ. पुरोहित ने शिक्षण, अनुसंधान एवं शैक्षणिक प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विद्वत्ता और दूरदर्शिता से सदैव संस्थान को नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर किया है। एकेडमिक काउंसिल जैसे महत्वपूर्ण शैक्षणिक निकाय में उनकी भागीदारी से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सार्थक निर्णय लिए जाने की आशा है।
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने इसे महाविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। समस्त स्टाफ एवं छात्र समुदाय ने इस अवसर पर डॉ. पुरोहित को शुभकामनाएँ प्रेषित की।
