

डॉ. घीया का सम्मान
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद पर डॉ. बी.सी. घीया के मनोनीत होने वी आर फाउंडेशन द्वारा उनका सम्मान किया गया। फाउंडेशन की फाउंडर-डायरेक्टर एवं चेयरमैन अर्चना सक्सेना ने साफा पहनाकर डॉ. घीया का स्वागत-सम्मान किया और कहा कि यह डॉ. बी.सी. घीया के नेतृत्व में मेडिकल सेवाओं में नई गुणवत्ता, पारदर्शिता और नवाचार देखने को मिलेगा। सदस्यों ने दुपट्टा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर अलका पारिक, गीता रामचंद्रानी, विजय स्वामी, मंजू दानिया, मोनिका शर्मा, अमित मित्तल, भगवान दास रामचंद्रानी आयशा शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
